AMIT LEKH

Post: बेतिया कालीबाग थाना क्षेत्र से एक देशी कट्टा एवं एक चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

बेतिया कालीबाग थाना क्षेत्र से एक देशी कट्टा एवं एक चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड लिया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। कालीबाग थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अवैध हथियार के साथ विद्यानगर वार्ड नं०-04 में किराये के मकान में रह रहा है तथा रात्रि में अपने साथियों के साथ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। प्राप्त सूचना से पुलिस अधीक्षक, प० चम्पारण बेतिया को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक , के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, बेतिया के नतृत्व में छापामारी दल का गठन कर बेहतर सूचना का अदान प्रदान के अधार पर 06 मई 26 की रात्री में विद्यानगर वार्ड नंबर 4 स्थित किराये के एक मकान में छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल राव, पिता-भुनेश्वर राव, सा०-अहिरवलिया, थाना-चौतरवा, जिला-पश्चिम चम्पारण (बगहा) बताया। तत्पश्चात विधिवत तलाशी के दौरान अभियुक्त के कमरे से एक देशी कट्टा एवं एक डैगर (चाकू) बरामद किया गया। इस संबंध में कालीबाग थाना कांड दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत करावई की जा रही है।

बरामदगी :

1. एक देशी कट्टा।

2. एक डैगर (चाक)।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1. विशाल राव, पिता-भुनेश्वर राव, सा०-अहीरवलिया, थाना-चौतरवा, जिला-पश्चिम चम्पारण (बगहा)।

Comments are closed.

Recent Post