AMIT LEKH

Post: अविलंब आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से सुनिश्चित करें नगर निगम क्षेत्र की सम्पूर्ण साफ सफाई : गरिमा

अविलंब आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से सुनिश्चित करें नगर निगम क्षेत्र की सम्पूर्ण साफ सफाई : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

सशक्त स्थायी समिति की बैठक में बंदोबस्ती से बचे सैरातों और नगर निगम बोर्ड से पारित अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की निविदा अविलंब जारी करने का प्रस्ताव पारित

वित्तीय वर्ष 2026-27 में बंदोबस्त होने से बाकी विज्ञापन होर्डिंग और शौचालयों की बंदोबस्ती के लिए अविलंब निविदा जारी करने का प्रस्ताव किया गया पारित

ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर, न्यू बस स्टैंड और महारानी जानकी कुंवर नगर भवन के जीर्णोद्धार, मॉडिफिकेशन और सौंदर्यीकरण की अरसे से लंबित योजनाओं की निविदा जारी करने का निर्देश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में गुरुवार को आयोजित की गई। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में अपने सफाई कर्मियों के साथ नगर निगम क्षेत्र की सम्पूर्ण साफ सफाई व्यवस्था अविलंब आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा आदेश जारी करते हुए आरएफपी अर्थात रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल के आधार पर आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से सफाई व्यवस्था जारी रखने का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में बीते सालों भी बोर्ड एवं सशक्त के स्तर से इसका निर्देश दिया गया था, लेकिन उसका अनुपालन अब तक नहीं किया गया है। इसके साथ अन्य पारित प्रस्तावों के बाबत महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बंदोबस्ती से बचे सैरातों यथा विज्ञापन होर्डिंग और शौचालयों की बंदोबस्ती के लिए अविलंब निविदा जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके अलावा नगर निगम बोर्ड से पारित अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं यथा ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर, न्यू बस स्टैंड और महारानी जानकी कुंवर नगर भवन आदि के लिए नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों के आलोक में निविदा जारी करने के साथ संत घाट और खिरिया घाट मुहल्ले में स्थित नगर निगम की सरकारी जमीन पर सामुदायिक भवन निर्माण की पारित योजनाओं की निविदा अविलंब जारी करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Recent Post