AMIT LEKH

Post: डेढ़ साल की बच्ची के साथ माँ पड़ोसी युवक को ले फरार

डेढ़ साल की बच्ची के साथ माँ पड़ोसी युवक को ले फरार

सेमरा से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट : 

मंजू देवी ने जानकारी देते हुये बताया कि उसके बेटे की शादी तय हो चुकी है तथा नेवता भी छप चुका है, इसी बीच जैसे हीं शादी की तिथि नजदीक आ गयी पड़ोसी की बहु अंजनी जिससे उसके बेटे का देवर का रिश्ता था उसे बहला फुसला कर अपने संग ले उड़ी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

सेमरा बाज़ार, (यादव कमलेश)। पठखौली थानाक्षेत्र के टरवलिया टांड निवासी मंजू देवी ने ग्राम पंचायत सेमरा-काटकुईयां के ग्राम कचहरी में एक आवेदन देकर अपने बेटे की सकुशल बरामदगी हेतु गुहार लगायी है की

नीतेश कुमार

उसके पुत्र को दिनांक 05/05/2026 के रात्री करीब 7.30 बजे एक पडोसी की पुत्र वधु अंजनी कुमारी घर से बुलाकर ले गई जिसके बाद उसका पुत्र घर नहीं आ सका है। हालांकि, इस बाबत मंजू देवी ने जानकारी देते हुये बताया कि उसके बेटे की शादी तय हो चुकी है तथा नेवता भी छप चुका है, इसी बीच जैसे हीं शादी की तिथि नजदीक आ गयी पड़ोसी की बहु अंजनी जिससे उसके बेटे का देवर का रिश्ता था उसे बहला फुसला कर अपने संग ले उड़ी। नात-रिश्तेदारों में खोज खबर के बाद भी जब सुबह तक नीतेश का कोई सुराग नहीं मिला तो उसके उपयोग में रहनेवाले सेल फोन पर बात हुई जिसक्रम में अंजनी दो टूक बोली की वह उसको लेकर घर छोडी है जिसमें उन दोनों की रजामंदी है। परन्तु तीन दिनों तक बातचित होने के उपरान्त अब उनका नंबर बंद आ रहा है। खबर लिखने तक मिली जानकारी के अनुसार सम्भावना जताया जा रहा है कि नीतेश और अंजनी तमिलनाडु पहुंचकर किसी फैक्ट्री आदी में कार्य कर रहे हैँ। जिसकी जानकारी अमिट लेख के माध्यम से तमिलनाडु पुलिस को भेजी गई है। इधर, बकौल मंजू देवी उसने इस आशय की जानकारी घटना दिवस के रात हीं स्थानीय ग्राम कचहरी में सुपुर्द कर दी है तथा दिनांक 06 मई को पठखौली पुलिस थाना में इस आशय की एक लिखित सूचना दे चुकी है। इधर सूत्रों के अनुसार बच्ची के साथ गायब हुई अंजनी के ससुराल पक्ष की ओर से भी स्थानीय पुलिस थाना में शादी के नीयत से अंजनी के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है।

Comments are closed.

Recent Post