AMIT LEKH

Post: मुख्य नाले के ऊपर सीढ़ी बनाने और स्लैब ढाल देने से जल निकासी बाधित : गरिमा

मुख्य नाले के ऊपर सीढ़ी बनाने और स्लैब ढाल देने से जल निकासी बाधित : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

कमलनाथ नगर पर लगातार निगम द्वारा संज्ञान लेकर सफाई करने के बावजूद मुख्य नाले के ऊपर सीढ़ी बनाने और स्लैब ढाल देने से जल निकासी बाधित : गरिमा

महापौर ने अपनी मौजूदगी में कमलनाथ नगर के घरों और दुकानों के आगे से हटवाया स्लैब, दिया नाला और सड़क को मुक्त करने का आदेश

स्लैब के नीचे कचरा और गाद भरी होने पानी का बहाव रुका देख सफाई निरीक्षकों पर ऑन स्पॉट बिफरी महापौर

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। मानसून की बरसात शुरू होने पूर्व कमलनाथ नगर मेन रोड के मुख्य नाले की जारी मिनी पोकलेन से उड़ाही और सफाई कार्य का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने गुरुवार को निरीक्षण किया।

फोटो : मोहन सिंह

इसके दौरान महापौर ने देखा कि मुख्य और सहायक नाले के ऊपर दर्जनों दुकानदार और मकान मालिकों के द्वारा नाले के ऊपर सीढ़ी बनाने और पक्का स्लैब ढाल देने देने से नाले से होकर जल निकासी बाधित है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने अपनी मौजूदगी में ही कमलनाथ नगर के दुकानदारों और घरों का निजी तौर पर ढलवाया गया स्लैब हटवा कर नाले की तल से सफाई कराया तो थोड़ी देर में ही सिल्ट और कचरे से ट्रॉली भर गई।

छाया : अमिट लेख

महापौर श्रीमती सिकारिया ने कमलनाथ नगर मेन रोड के नाला और सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया एवं लोगों से अपील की की मुख्य नाले की सफाई में अवरोध पैदा नहीं किया जाए। महापौर ने स्लैब के नीचे कचरा और गाद भरी होने पानी का बहाव रुका देख सफाई निरीक्षकों पर ऑन स्पॉट बीफरी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी क्षेत्र से वार्ड 33 होकर अंधरी चोन्हरी मेन नाले तक सघन शहरी क्षेत्र के नालों की जल निकासी होती है। इसका भी निरीक्षण किया गया साथ ही इससे जुड़ने वाली वार्ड 25 में रेलवे लाइन के पुल से मुख्य नाला जो एनरिक चुनरी में शहर का पानी गिराता है, उस मुख्य नाले की जो कुछ ही दिनों पहले जेसीबी से साफ किया गया था, निरीक्षण में बदहाल पाया गया। ऐसी स्थिति के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सफाई कर्मियों और सफाई जमादार के कभी नहीं आने की शिकायत मिली है। वार्ड 25 में ऑन स्पॉट पहुंच कर महापौर ने वहां कचरे की डंपिंग एवं नालों में घरों द्वारा सीधे कचरा फेंकने के पूछे जाने पर वार्ड जमादार की खोजी की गई तू जमादार का फोन नहीं उठा। इसकी जानकारी देते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने इसको लेकर नगर निगम के स्वच्छता प्रभारी जुलम शाह को जमादार की लापरवाही के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Recent Post