AMIT LEKH

Post: 17 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद

17 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

जिले के विभिन्न क्षेत्रों छापेमारी कर 17 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब बरामद किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया के निर्देश के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं।

फोटो : मोहन सिंह

इसी क्रम में दिनांक 14 मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों छापेमारी कर 17 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जौकटिया तथा रामनगर थाना अंतर्गत धांगड़ टोली सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और रिनफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान लगभग 3700 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 290 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब कारोबार की गुप्त सूचना मिलने पर सूचना में वर्णित स्थान पर छापेमारी टीम पहुँची तो जाँच दल को देखकर एक व्यक्ति सुनील पंडित, पिता-रव० वासुदेव पंडित, सा०-बानुछापार, वार्ड-29, थाना-बानुछापार प्लास्टिक बोरा लिए झाड़ी की तरफ भागने लगा जिसे उत्पाद बलों द्वारा पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति के कब्जे वाले हरा रंग के प्लास्टिक के बोरा की तलाशी लेने पर बोरा में से Royal Stag superior whisky 750 ml. का 4 बोतल तथा 8PM Special Blend का 16 पीस दोनों की कुल मात्रा 5.70 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-743/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब की बिक्री की गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी टीम उक्त स्थान पर पहुँची तो एक महिला सुजान्ती देवी, उम्र 40 वर्ष, पिता स्व० उमेश धांगड सा० पुरानी बाजार, वार्ड न0-02, थाना-शिकारपुर, छापेमारी टीम की सूचना पाकर अपने घर से अपने हाथ में बोरी लिए हुए भागने की कोशिश करने लगी जिसे संदेह के आधार पर महिला उत्पाद बलों द्वारा पकड़ी गई। उक्त महिला की विधिवत तलाशी लेने पर उस बोरे से करीब 04 लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामद हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-742/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। नौरंगिया थाना अंतर्गत मदनपुर चेकपोस्ट के पास जाँच के क्रम में एक व्यक्ति अभय सहनी, उम्र 28 वर्ष, पिता श्री सुरेश सहनी, सा०-पटेरा खुर्द, थाना नेबुआ नौरंगिया जाँच टीम को देख भागने का प्रयास करने लगा। उक्त व्यक्ति के कंधे पर लटाकए पितु बैग की तलाशी लेने पर झूम नाम ब्रांड का कुल 1.2 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-733/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज/बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल 17 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी दल : 

1. पवन कुमार, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

3. नीरज कुमार, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

5. आशुतोष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध

7. रंजीत कुमार सिंह, राहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध

2. सुश्री प्रियंका कुमारी, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

4. श्रीमती आर. किरण कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध

6. गौतम कुमार चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध

8. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।

Leave a Reply

Recent Post