AMIT LEKH

Post: बेतिया राज की जमीन पर भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन का पर्चा दो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

बेतिया राज की जमीन पर भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन का पर्चा दो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 
👉 जोगापट्टी आंचल अंतर्गत खाता नंबर 219 खेसरा नंबर 2130 एवं सेटलमेंट की जमीन खाता नंबर 838 खेसरा नंबर 2399 की जमीन को दबंगों के कब्जा से अविलम्ब मुक्त कराओ..!
👉 योगापट्टी अंचल अन्तर्गत नवलपुर क्षेत्र के खेसरा 2130 खाता 219 एवं सेटलमेंट की जमीन के खेसरा 2399 खाता 838 को दबंगों से मुक्त कराओ भाकपा (माले) रेड फ्लैग
👉 वृद्धा,विधवा,विकलांग पेंशन मासिक तीन हजार रुपयें करने की गारंटी करो : हरिशंकर

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। भाकपा (माले) रेड फ्लैग के योगापट्टी अंचल कमिटी की ओर से अंचल कार्यालय के समक्ष पांच सूत्री मांगों को लेकर दर्जनों कार्यकर्त्ताओं द्वारा साथी संजय यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुये भाकपा (माले) रेड फ्लैग के राज्य सचिव कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी, अमित शाह की सरकार विगत 12 वर्षों से गरीबों के मान-सम्मान के साथ खुलेआम नंगा नृत्य कर रही है। उन्होनें कहा कि मोदी ने अच्छे दिन लाने के नाम पर पूरे देश के गरीबों को ठेंगा दिखाते हुये अडानी,अंबानी के हाथों देश के राष्ट्रीय सम्पदा को बेच दिया है। आगे उन्होने कहा की मोदी, शाह द्वारा सभी सरकारी तंत्रों के बलबुते मनुवादी सोच के तहत संविधान को अपने बुट तले रौंधते हुयें लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया गया है। आगे उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आडे हाथों लेते हुये कहा की बिहार में बुल्डोजर का धौंस पर दशकों से बसे हुये गरीबों की झुग्गी झोपड़ी, जमीदोज कर बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानों को एक रुपये की लीज पर दिया जा रहा है। आगे राज्य सचिव ने आगे कहा कि जोगा पट्टी आंचल अंतर्गत खाता नंबर 219 खेसरा नंबर 2130 एवं सेटलमेंट की जमीन खाता नंबर 838 खेसरा नंबर 2399 की जमीन को दबंग महंथ चौधरी, रामाकांत चौधरी, लालबाबू चौधरी ने वर्षों से कब्जा किये हैं उक्त जमीन को जिला प्रशासन से शीघ्र मुक्त कराने की मांग की। कॉमरेड रवीन्द्र ने आगे बताया की एपस्टिन फाईल के तमाम सबुतों को छुपाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अनावश्यक रुप से ईरान पर युद्ध थोपा गया है और प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप का तलुआ चाटने के लिए मजबूर हैं। रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने आगे कहा की मोदीजी देशवासियों को सोना नहीं खरीदने, तेल का बचत करने,विदेश नहीं जाने वगैरह-वगैरह तमाम उपदेशों का पाठ पढ़ा रहे हैं। जबकि वे जनता के सभी टैक्स के पैसों का खुलेयाम लुटाने में कोई कसर तक नहीं छोड रहे हैं। रेड फ्लैग के नेता हरिशंकर प्रसाद ने कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन को विगत तीन माह से नहीं दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया की सरकार वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन को प्रतिमाह पांच हजार करने के लिए ठोस पहल कदमी ले। धरना को संजय यादव, रवीन्द्र चौधरी, वीरझन महतो, वीरेन्द्र चौधरी, हरिशंकर प्रसाद महेन्द्र चौधरी आदि नेताओं ने संबोधित किया। हरिशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन अंचलाधिकारी महोदया को सौपा गया। उक्त जानकारी मुन्नीलाल चौधरी ने दी।

Leave a Reply

Recent Post