AMIT LEKH

Post: बाइक से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, रिश्तेदारी जाते समय हुआ हादसा

बाइक से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, रिश्तेदारी जाते समय हुआ हादसा

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

बहुआर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैरी पत्नी मोहर्रम मुसहर उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी टोला तिलबरी बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदारी में जा रही थीं। इसी दौरान अचानक बाइक से गिर जाने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आ गईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बहुआर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छाया : अमिट लेख

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Comments are closed.

Recent Post