AMIT LEKH

Post: सीमा दर्शन कार्यक्रम के तहत एनसीसी विद्यार्थियों ने किया भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण

सीमा दर्शन कार्यक्रम के तहत एनसीसी विद्यार्थियों ने किया भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के बरगदवा क्षेत्र में शुक्रवार, 15 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक ‘ई’ समवाय बरगदवा द्वारा मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवा के एनसीसी छात्र-छात्राओं के लिए “सीमा दर्शन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

फोटो : तैयब अली चिश्ती

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं सीमा चौकी का भ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विद्यार्थियों को देश की सुरक्षा व्यवस्था, सीमा पर तैनात जवानों के कार्यों तथा उनके त्याग और समर्पण के बारे में जानकारी देना था।

छाया : अमिट लेख 

भ्रमण के दौरान निरीक्षक सामान्य विशाल कुमार (समवाय प्रभारी) ने विद्यार्थियों को सीमा सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बच्चों को देशभक्ति, अनुशासन और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए जवानों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने सशस्त्र सीमा बल के परिसर में उपयोग होने वाले उपकरणों, जवानों की दैनिक दिनचर्या तथा सुरक्षा व्यवस्था को नजदीक से देखा और समझा।

छाया : अमिट लेख

साथ ही विद्यार्थियों को सीमा क्षेत्र का भ्रमण कराकर अंतरराष्ट्रीय सीमा की वास्तविक स्थिति से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के शिक्षकों एवं एनसीसी विद्यार्थियों ने सशस्त्र सीमा बल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर ‘ई’ समवाय बरगदवा से निरीक्षक सामान्य विशाल कुमार (समवाय प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक सामान्य दलीप सिंह, मुख्य आरक्षी सामान्य शहजाद खान सहित छह अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। वहीं मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज से श्री सतीश पासवान (एनसीसी सहयोगी अधिकारी), श्री दिलीप कुमार (शिक्षक) तथा 20 एनसीसी छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Recent Post