AMIT LEKH

Post: मनुआपुल थाना क्षेत्र : दहशत फैलाने के नीयत से अपराधियों ने किया फायरिंग

मनुआपुल थाना क्षेत्र : दहशत फैलाने के नीयत से अपराधियों ने किया फायरिंग

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

मनुआपुल थाना के बरवलिया गांव में शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने लव कुमार मिश्रा के दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत, घटनास्थल से पुलिस ने किया खोखा व पिलेट बरामद। मनुआपुल थाना के बरवलिया गांव में शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने लव कुमार मिश्रा के दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल कायम हो गया। पीड़ित लव कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के समय वह घर में सो रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर निकले तो आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक लगातार फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Comments are closed.

Recent Post