बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
स्वच्छता कर्मियों को स्थाई किया जाए : ठाकुर साह
स्वच्छता कर्मियों को 21 हजार रुपए वेतन दिया जाए: जोखू चौधरी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। असंगठित कामगार महासंघ ,एक्टू से संबद्ध स्वच्छता कर्मी संघ बैरिया द्वारा अपनी दस सुत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता स्वच्छता कर्मी संघ के संरक्षक सुनील कुमार राव ने कहा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में स्वच्छता कर्मियों की बहाली की गई ताकि पंचायतों में स्वच्छता अभियान सफल रहे। किंतु सरकार स्वच्छता कर्मियों की सुनने को तैयार नहीं है। प्रखंड के पंचायतों में स्वच्छता कर्मियों के 12 से 15 माह का वेतन बकाया है। स्वच्छता कर्मियों के सामने भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। वहीं स्वच्छता कर्मियों को उनके रिक्शा, वर्दी,द स्ताना, जुता, कचरा जमा करने वाला डब्बा, आदि चयन के समय ही दिया गया है वह अब काम लायक़ नहीं है। रिक्शा मरम्मती का पैसा भी पंचायतों द्वारा नहीं दिया जा रहा है। भाकपा माले नेता ठाकुर साह ने कहा ।उत्तरी पटजिरवा पंचायत में कचरा प्रबंधन वाला घर तक नहीं बना है। कई पंचायतों में एक के जगह दो स्वच्छता कर्मियों को कागजों में बहाल कर दिया गया है। एक स्वच्छता कर्मी के वेतन से दो स्वच्छता कर्मी का वेतन दिया जाता है।वहीं पखनाहा डुमरिया पंचायत के पंचायत सेवक,स्वच्छता पर्यवेक्षक वेतन में आधा रिश्र्वत ले रहे हैं।चंद्र किशोर कुमार के कहा बगही पंचायत के भी चार चार हजार रिश्वत लिया गया है। नकछेद राम ने कहा कि हम लोग असुरक्षित माहौल में काम करते हैं। हम लोगों को बीमा का भी सुविधा नहीं है। पंचायतों द्वारा न जुता,न वर्दी,न दस्ताना का व्यवस्था ही किया जा रहा है। माले नेता जोखू चौधरी ने कहा कि रिक्शा मरम्मती का पैसा पंचायतों द्वारा नहीं दिया जा रहा है।इनका वेतन पंचायतों से नहीं करके सीधे जिला द्वारा स्वच्छता कर्मियों के खाता में दिया जाए। कार्यक्रम को दहाड़ी साह, अर्जून राऊत, उमेश कुमार,सनफी खातून, अनिता देवी,सलेहा खातून,विजय साह, उमाशंकर राम,जनक पासवान, सुखी देवी संगीता देवी, इलायची खातून आदि मौजूद रहीं।








