महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
प्रत्येक बोरे में लगभग 40 किलो बीज भरा हुआ था, इस प्रकार कुल 720 किलो कद्दू बीज बरामद किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लगातार सतर्कता अभियान चला रही है। इसी क्रम में एफ समवाय झुलनीपुर अंतर्गत सीमा चौकी शीतलापुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे 18 बोरा कद्दू बीज को जब्त किया। प्रत्येक बोरे में लगभग 40 किलो बीज भरा हुआ था, इस प्रकार कुल 720 किलो कद्दू बीज बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि यह बीज तृतीय देश का है, जिसे सीमा के रास्ते अवैध तरीके से ले जाने की कोशिश की जा रही थी। यह कार्रवाई निरीक्षक जीडी बी.के. तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान की गई। अभियान में उप निरीक्षक रमेश कुमार, मुख्य आरक्षी दीपक यादव, आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी पवन यादव सहित अन्य एसएसबी जवान मौजूद रहे। जवानों ने सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए जांच अभियान चलाया, जिसके दौरान यह बड़ी सफलता हाथ लगी। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई गई है। सीमा चौकियों पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री की आवाजाही को रोका जा सके। जब्त किए गए कद्दू बीज को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसबी की इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी एसएसबी के इस अभियान की सराहना की है।








