महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
क्षेत्रवासियों ने नए थानाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में परसा मलिक थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के परसा मलिक थाने में विवेक कुमार सिंह ने थाना अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। जिम्मेदारी मिलते ही उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर सख्ती से नियंत्रण करने के संकेत दिए हैं।

तेजतर्रार कार्यशैली और अनुशासनप्रिय छवि के लिए पहचाने जाने वाले विवेक कुमार सिंह के कार्यभार ग्रहण करने से क्षेत्रीय लोगों में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और अपराध तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रवासियों ने नए थानाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में परसा मलिक थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।








