AMIT LEKH

Post: निचलौल में पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल पंप से सैकड़ों लीटर डीजल-पेट्रोल बरामद

निचलौल में पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल पंप से सैकड़ों लीटर डीजल-पेट्रोल बरामद

महराजगंज जनपद से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :

 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के निचलौल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैरठवलिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।

गैलन में बरामद कालाबाज़ारी का ईंधन

जांच के दौरान पेट्रोल पंप के शौचालय और स्टोर रूम से भारी मात्रा में डीजल और पेट्रोल बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि मौके से सैकड़ों लीटर ईंधन अलग-अलग गैलनों में भरा हुआ मिला। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों को लंबे समय से अवैध तरीके से ईंधन भंडारण और कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं।

फोटो : चिश्ती

छापेमारी के दौरान पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने पूरे परिसर की गहन जांच की। सूत्रों के अनुसार, बरामद किए गए डीजल और पेट्रोल को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

छाया : अमिट लेख

प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ईंधन को किन उद्देश्यों से छिपाकर रखा गया था। इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह लगातार जांच और कार्रवाई होती रही तो कालाबाजारी पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

छाया : अमिट लेख

फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post