छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन :
आमडाढ़ी-कर्णपुरा के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारा व शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और हवन पूजन कार्यक्रम भी हुआ आयोजित
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत देने, तालाब से प्राचीन काले पत्थर की भगवान की प्राचीन व दुर्लभ मूर्ति मिलने से उत्साहित व क्षेत्र के लोगों की खुशहाली के उद्देश्य से एकमा प्रखंड के आमडाढ़ी-कर्णपुरा गांव स्थित रेलवे गुमटी के समीप श्रीराम जानकी सह दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में सैन्य परिवार की ओर से भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन एवं श्री सुंदरकांड पाठ के उपरांत पूरे दिन विशाल भंडारे व शर्बत वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का संयोजन आमडाढ़ी-कर्णपुरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह ने किया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी रामदास जी महाराज, मेडिकल स्पेशलिस्ट एवं सेवानिवृत्त कर्नल विनय कुमार, जदयू नेता जितेंद्र सिंह, जिला जदयू उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह उर्फ महेश सिंह, युवा नेता एवं विधायक पुत्र संदीप कुमार सिंह मन्नू, सत्येंद्र भवानी, रोशन भवानी,

भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह, वीरेश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि भरत सिंह, राजमोहन सिंह, शिक्षक शैलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, कमल कुमार सिंह, दिग्विजय कुमार गुप्ता, आलोक कुमार सिंह, कुमार रमेश, जनक देव सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह,

सूबेदार मेजर संजय कुमार सिंह, हवलदार के. के. सिंह, हवलदार बीके सिंह, हवलदार एसके सिंह, प्रांशु कुमार, मनोरंजन सिंह, गुड्डू फौजी अधिवक्ता आदित्य सिंह, बीपीआरओ सूरज कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित तिवारी, सीनियर जर्नलिस्ट के. के. सिंह सेंगर, रुचि सिंह सेंगर, संजीत कुमार अकेला, विनीत कुमार समेत अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।








