AMIT LEKH

Post: शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूमि विभाग के मामले में जांच करने गई पुलिस दल पर हमला

शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूमि विभाग के मामले में जांच करने गई पुलिस दल पर हमला

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

पु.अ.नि. रविशंकर कुमार एवंअनुसंधान कर रहे सशस्त्र बल  पुलिस टीम पर कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों एवं उनके सगे संबंधियों द्वारा अचानक लाठी डंडा लेकर हमला कर दिया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। शिकारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़िया में कर्तव्य निर्वहन के क्रम में शिकारपुर पुलिस के ऊपर ग्राम मढ़िया के मदन राम एवं अन्य के द्वारा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार। दिनांक-26/05/26 को शिकारपुर थाना कांड संख्या- 539/26 के अनुसंधान के क्रम में कांड के अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. रविशंकर कुमार एवं अनुसंधान कर रहे सशस्त्र बल  पुलिस टीम पर कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों एवं उनके सगे संबंधियों द्वारा अचानक लाठी डंडा लेकर हमला कर दिया गया।

फोटो : मोहन सिंह

उन लोगों द्वारा पुलिस बल के साथ मारपिट की भी घटना की गई जिससे पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। वे सभी पुलिस गाड़ी पर पथराव कर पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिए।इस संबंध में पु.अ.नि. रविशंकर कुमार के बयान के आधार पर प्रिंस पासवान एवं अन्य पन्द्रह के विरुद्ध शिकारपुर थाना कांड संख्या-541/26 दिनांक 26/05/2026 अंकित कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

गिरफ्तारी :
1. मदन राम पिता रगुनी राम उर्फ रघुनी राम ग्राम मढ़िया थाना शिकारपुर जिला पश्चिम चंपारण बेतया

Leave a Reply

Recent Post