AMIT LEKH

Post: जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 118 शिकायतें

जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 118 शिकायतें

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

कई मामलों का तत्काल हुआ निपटारा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

फोटो : मोहन सिंह

जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 118 मामलों की सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।जनसुनवाई में हरिहर राम, विजय कुमार वर्मा, अरूण कुमार मुखिया, रूदल पंडित, योगेन्द्र साह, हीरामती देवी, प्रेम कुमार अग्रवाल, हरेन्द्र राम, राधिका देवी, बसंती देवी, सुनिता देवी, कृष्णा साह, मुन्ना कुमार, केशव राव, शिव कुमार श्रीवास्तव, अंकित कुमार, म0 आलमगीर, प्यारेलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। यह जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता, अहमद अली, पीजीआरवओ, बेतिया मासूम अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post