AMIT LEKH

Post: मोहर्रम पर्व को लेकर मिश्रौलिया में प्रशासन का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मोहर्रम पर्व को लेकर मिश्रौलिया में प्रशासन का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

एसडीएम, सीओ, एसएसबी और थानाध्यक्ष अंकित सिंह रहे मौजूद, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को मिश्रौलिया क्षेत्र में प्रशासन द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

फोटो : चिश्ती

फ्लैग मार्च में एसडीएम,निचलौल क्षेत्राधिकारी निचलौल, एसएसबी की संयुक्त टीम, स्थानीय पुलिस बल तथा थानाध्यक्ष अंकित सिंह बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता शामिल रहे।

अधिकारी एवं जवान पैदल मार्च करते हुए क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों से गुजरे। उनके पीछे पुलिस एवं प्रशासन की चार पहिया गाड़ियां सायरन बजाते हुए चल रही थीं, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता का संदेश गया।

छाया : अमिट लेख

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन की सक्रियता की सराहना की तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Recent Post