रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया
रैली के माध्यम से “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया तथा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। वृद्धाश्रम “सहारा”, पश्चिमी चंपारण में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार रहे।

उनके आगमन पर वृद्धाश्रम “सहारा” के अधीक्षक आदित्य कुमार मधुकर द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम के सभी वरिष्ठजनों एवं उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली में भाग लिया। रैली के माध्यम से “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया तथा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव श्री प्रभात झा उर्फ़ चन्दन झा विशिष्ट अतिथि के तौर पे मौजूद रहें, उनके और उनके टीम द्वारा वृद्धाश्रम में पौधा लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि “वरिष्ठ जन हमारे समाज की धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन-मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

उन्होंने वरिष्ठजनों के साथ इस प्रकार के राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सराहना की। रैली के पश्चात सभी उपस्थित लोगों एवं वरिष्ठजनों द्वारा सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।








