AMIT LEKH

Post: पश्चिम चंपारण में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, 15 गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, 15 गिरफ्तार

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 10 नवम्बर 2026

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया के नेतृत्व में 9 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चंपारण जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया के नेतृत्व में 9 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने मझौलिया, चनपटिया, नौतन, बैरिया, बेतिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान करीब 300 किलोग्राम जावा गुड़ का घोल तथा लगभग 80 लीटर अवैध चुलाई शराब मौके पर ही विनष्ट की गई। कार्रवाई के दौरान विदेशी शराब की कई खेप भी बरामद की गई। इसमें Officer’s Choice Whisky और 8 PM Special Blend Scotch & Indian Grain Whisky शामिल हैं। एक मामले में शराब ढुलाई में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया। वहीं, बैरिया क्षेत्र में साइकिल पर लदी विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Recent Post