AMIT LEKH

Post: माले नेता सुनील कुमार राव ने जूस पिला तोड़वाया अनशन

माले नेता सुनील कुमार राव ने जूस पिला तोड़वाया अनशन

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

कहा- सम्राट चौधरी का शासन और प्रशासन संवेदनहीन है, गरीबों की नहीं सुनता

सामुहिक उपवास के बाद अब मांगें नहीं मानने पर और बड़ा आंदोलन की तैयारी- नवीन कुमार

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया/बैरिया, (मोहन सिंह)। पांच डिस्मील जमीन,राशन सूची में गरीबों के नाम की कटौती बंद करने , गांव में टैक्स वसूलना बंद करने व जी राम जी के तहत काम की मांग पर दो दिनों से चल रहा सामुहिक उपवास शासन और प्रशासनिक संवेदनहीनता के खिलाफ माले नेता सुनील कुमार राव ने जूस पिलाकर सामुहिक उपवास पर बैठे माले नेताओं नवीन कुमार, हारून गद्दी, मोज्जमील हूसैन, अशोक कुशवाहा, मुखलाल मुखिया, धर्मेंद्र कुशवाहा और मंगल चौधरी ने सैकड़ों समर्थकों की उपस्थिति में उपवास तोड़वाते हुए बड़े आंदोलन की तैयारी का संकल्प दिलाया।

फोटो : मोहन सिंह

पूर्व जिला पार्षद ने कहा, विकास के तमाम दावों के बीच भूमिहीनता और आवासहीनता में राज्य की तस्वीर भयावह है। 30 फीसदी आबादी जहां बसी है उस जमीन का मालिकाना कागज उन्हें नहीं मिला है। दसियों हजार घरों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ दिये गए हैं। लाखों परिवारों को उजाड़ने की तैयारी चल रही है। जमींदारपरस्त राजनीति और भू-नौकरशाही ने इस कानून की धार को कमजोर कर दिया।ऑपरेशन बसेरा की खाना पूर्ति चल रही है , जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। माले नेता नवीन कुमार ने कहा, प्रखंड और अंचल कार्यालयों में दाखिल खारिज, परिमार्जन में जारी लूट, दलित गरीबों को वास आवास अधिकार से वंचित करने व बैरिया के नीतिश नगर के वर्षों से बसे लोगों क लिए प्रस्तावित बंदोबस्ती को लटकाने के खिलाफ धारावाहिक आंदोलन चलाने का फैसला किया है।

छाया : अमिट लेख

माले नेता जोखू चौधरी ने कहा, सामाजिक सुरक्षा मासिक पेंशन 3000 रुपये करने , जी राम जी कानून के तहत काम देने , काम का उचित दाम देने , राशन कार्ड के लिए बने आधार को बदल कर सभी जरूरतमंदों को राशन देने , पेयजल के लिए पूरे राज्य में हो रहे हाथापाई की समस्या को दूर करने , राज्य के अकुशल मजदूरों के लिए दैनिक न्यूनतम मजदूरी 700 रुपये करने और इसे सख्ती से लागू करने आदि मांगों को लेकर यह कार्यक्रम था। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बैरिया अंचल/प्रखंड पर 13-14 अगस्त को 24 घंटे का अनशन/सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया है। रामायण चौधरी ने अनशन पर बैठे लोगों को गमछा ओढ़ा कर सम्मानित व हौसला अफजाई किया। मौके पर ठाकुर साह, सुरेंद्र साह, धामू चौधरी अखिलेश प्रसाद, मलक मुखिया, अनिल सिंह, शिवप्रसन मुखिया, योगेंद्र चौधरी, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Recent Post