संकलन : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क
प्रफुल्ल कुमार, कमांडेंट के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान गश्ती दल ने भरी मात्रा में यूरिया खाद बरामद करते हुए तस्करी की कोशिश को नाकाम किया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मोतिहारी, (संवाददाता)। 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रफुल्ल कुमार, कमांडेंट के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान गश्ती दल ने भरी मात्रा में यूरिया खाद बरामद करते हुए तस्करी की कोशिश को नाकाम किया गया। सीमा चौकी बड़हरवा के द्वारा गश्ती दल ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर यूरिया खाद ले जा रहे एक व्यक्ति राधेश्याम कुमार (26 वर्ष), निवासी छौड़ादानो, जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया। वहीं, पीछे आ रहे तीन साइकिल सवार एसएसबी को देखकर यूरिया खाद छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए। गश्ती दल द्वारा आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी के दौरान कुल 30 बोरी यूरिया खाद (1,350 किलोग्राम), एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं तीन साइकिलें बरामद कर जब्त की गईं। जब्त सामान को अग्रेतर कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी को सौंपने दिया है।


