AMIT LEKH

Post: जनता के बीच धूमधाम से मनाया गया मांझी विधायक रणधीर कुमार सिंह का जन्मदिन

जनता के बीच धूमधाम से मनाया गया मांझी विधायक रणधीर कुमार सिंह का जन्मदिन

रिपोर्ट : छपरा डेस्क

केक काटकर समर्थकों ने जताया स्नेह, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
छपरा, (सारण)। मांझी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर कुमार सिंह का जन्मदिन रविवार को जलालपुर स्थित उनके कार्यालय परिसर में समर्थकों और क्षेत्र की जनता ने धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सुबह से ही विधायक के कार्यालय परिसर में समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

फोटो : क्संवाद्दाता

केक काटने के दौरान मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ जन्मदिन की खुशी मनाई और विधायक के प्रति अपने स्नेह एवं सम्मान का इजहार किया। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि रणधीर कुमार सिंह क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं और क्षेत्र के विकास तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। समर्थकों ने कहा कि विधायक का जन्मदिन उनके लिए भी खुशी का अवसर है। इस मौके पर लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे इसी तरह जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। समारोह के दौरान कार्यालय परिसर में काफी उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। समर्थकों ने एकजुट होकर विधायक का जन्मदिन यादगार बनाया। इस अवसर पर राजन तिवारी, जागा सिंह, विमल तिवारी, प्रमुख अखिलेश पासवान, मुकेश कुमार सिंह, लगन देव तिवारी, ओमप्रकाश गिरी, सत्य किशोर पुरी, विशाल सिंह, मुकेश सिंह सकड्डी, राजेश सिंह जलालपुर, रमन सिंह मुखिया, विशाल सिंह मुखिया प्रतिनिधि एवं तमन्य सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी समर्थकों सहित वरिष्ठ युवा पत्रकार धनंजय सिंह तोमर व ई. के. के. सिंह सेंगर ने विधायक रणधीर कुमार सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की है। जलालपुर, मांझी व दाउदपुर में समर्थकों की भारी मौजूदगी से समारोह में पूरे दिन उत्सवी माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Recent Post