AMIT LEKH

Post: हिंदी दिवस समारोह में अभिज्ञान प्रकाश ने हासिल की दोहरी सफलता

हिंदी दिवस समारोह में अभिज्ञान प्रकाश ने हासिल की दोहरी सफलता

रिपोर्ट : छपरा डेस्क

निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्राप्त किया द्वितीय स्थान

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
छपरा, (सारण)। छपरा शहर स्थित स्वामी रामकृष्ण मिशन आश्रम में सारण जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन एवं प्रायाणिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान आयोजित निबंध एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो. डॉ. परमेंद्र कुमार बाजपेयी ने प्रमाण पत्र एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया।

फोटो : संवाददाता

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय, छपरा के आठवीं कक्षा के छात्र अभिज्ञान प्रकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी अभिज्ञान ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. परमेंद्र कुमार बाजपेयी ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया। अभिज्ञान प्रकाश की इस दोहरी सफलता पर केंद्रीय विद्यालय, छपरा के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि अभिज्ञान इससे पूर्व भी जिला स्तर पर आयोजित कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। अभिज्ञान की बड़ी बहन दिव्या सिंह ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान से उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

Comments are closed.

Recent Post