AMIT LEKH

Post: लोकसभा में बोलीं सोनिया- फेसबुक और ट्विटर की मदद से सरकार सामाजिक सौहार्द्र भंग करने की कर रही कोशिश

लोकसभा में बोलीं सोनिया- फेसबुक और ट्विटर की मदद से सरकार सामाजिक सौहार्द्र भंग करने की कर रही कोशिश

12:36 PM, 16-Mar-2022

सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि फेसबुक और ट्विटर जैसी वैश्विक कंपनियों का उपयोग नेताओं, राजनीतिक दलों द्वारा पॉलिटिकल नरेटिव को आकार देने के लिए किया जा रहा है। यह बार-बार नोटिस में आया है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी पार्टियों को समान अवसर प्रदान नहीं कर रही हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि फेसबुक द्वारा सत्ता की मिलीभगत से जिस तरह सामाजिक सौहार्द्र भंग किया जा रहा है, वह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। सोनिया ने कहा कि भावनात्मक सूचना के माध्यम से युवा और बूढ़े लोगों के दिमाग में नफरत भरे जा रहे हैं और फेसबुक जैसी प्रॉक्सी विज्ञापन कंपनियां इससे अवगत हैं और इससे मुनाफा कमा रही है। रिपोर्ट से पता चलता है कि फेसबुक ने सत्तारूढ़ दलों से मिलकर अन्य पार्टियों के खिलाफ प्रोपेगेंडा चला रही है।

11:10 AM, 16-Mar-2022

मणिपुर के कार्यवाहक सीएम एन बीरेन सिंह संसद पहुंचे

मणिपुर के कार्यवाहक सीएम एन बीरेन सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद पहुंचे।

11:02 AM, 16-Mar-2022

संसद Live: लोकसभा में बोलीं सोनिया- फेसबुक और ट्विटर की मदद से सरकार सामाजिक सौहार्द्र भंग करने की कर रही कोशिश

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है। आज लोकसभा में रेल बजट के अनुदानों की मांगों के साथ-साथ  सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। संसद से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…

Source link

Comments are closed.

Recent Post

Visitor Counters

Today's Visitors: 344
Today's Views: 372
This Month: 2,683

Amit Lekh पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, News in Hindi, Hindi News Live, Hindi News.

आप हमें फॉलो भी कर सकते है

हमसे सम्पर्क करें

© 2023 Amit Lekh . All Rights Reserved