रिपोर्ट : बेतिया डेस्क
30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की एक महत्वपूर्ण बैठक बलिराम भवन के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में आशा फैसलिटेटरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान एटक बिहार के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी ओम प्रकाश क्रांति भी मौजूद रहे। बैठक में आशा फैसलिटेटरों को चयन पत्र देने, वर्तमान में 21 दिनों के बजाय पूरे 30 दिनों का भुगतान करने, फील्ड वर्क के लिए स्कूटी उपलब्ध कराने तथा भुगतान को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

इसके साथ ही सेवा से जुड़े मामलों में आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के बजाय फैसलिटेटर द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि को मान्य करने की मांग भी रखी गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आशा फैसलिटरों से लगातार फील्ड में महत्वपूर्ण कार्य लिया जाता है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान और सुविधाओं में सुधार जरूरी है। संघ की ओर से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई।







