AMIT LEKH

Post: खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क 

16वीं बिहार राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला वुशू प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 16वीं बिहार राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला वुशू प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 19 सितंबर 2026 को खेल भवन-सह-व्यायामशाला, बेतिया में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण तरनजोत सिंह एवं महापौर, नगर निगम बेतिया श्रीमती गरिमा देवी सिकरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

फोटो : मोहन सिंह

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी राकेश कुमार, डॉ. राजेश रौशन, उपाध्यक्ष बिहार वुशू संघ, मुकुटमणि, महासचिव, सुमन मिश्रा, आयोजन अध्यक्ष आलमगीर अशरफ, जिला महासचिव आलोक कुमार, सीनियर उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह, अभिषेक बरनवाल, प्रो. रीता मिश्रा एवं बनी बन्निक सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों का पश्चिम चम्पारण में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास है। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक सीनियर पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों तथा 50 तकनीकी पदाधिकारियों ने भाग लिया। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के सीनियर वुशू कोच श्री विजेंद्र सिंह एवं सुमित कुमार भी प्रतियोगिता में शामिल रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ईशा मिश्रा एवं अपराजिता मिश्रा (मुजफ्फरपुर), सोनाली कुमारी (पटना), अर्पिता दास (भागलपुर), पूजा कुमारी (दरभंगा), राजा कुमार (मुजफ्फरपुर), रुबाब रब्बानी (मुजफ्फरपुर) तथा आलोक कुमार (पश्चिम चम्पारण) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं पूजा कुमारी (दरभंगा), रेवती रमण (दरभंगा) एवं रोहित कुमार (दरभंगा) ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रिया सोनी ने कांस्य पदक हासिल किया। पश्चिम चम्पारण वुशू संघ के अध्यक्ष प्रतीक एडमिन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के राज्य स्तरीय आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Recent Post