AMIT LEKH

Post: भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद

भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क

नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष की बड़ी कार्रवाई, थाना के 10 कदम की दूरी पर भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद तथा एक दमपति कारोबारी गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर के काली बाग थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने पदभार संभालते ही बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना से 10 कदम की दूरी पर छापामारी कर भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद किया है और एक दंपति कारोबारी को गिरफ्तार कर दिल भेज दिया है। गिरफ्तार कारोबारी में राजकिशोर महतो पिता शिवजी महतो एवं उसकी पत्नी ग्राम नोनिया डीह काली बाग शामिल है। थाना अध्यक्ष की इस कार्रवाई से जहां शराब कारोबारियों मैं हड़कंप मच गया है, वही थाना के सटे 10 कदम की दूरी पर शराब बरामदगी व गिरफ्तारी ने कई अहम सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर थाना के पास कितने दिनों से शराब का यह काला कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा था..?

Comments are closed.

Recent Post