AMIT LEKH

Post: वाल्मीकिनगर पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जनता से सीधा संवाद

वाल्मीकिनगर पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जनता से सीधा संवाद

रिपोर्ट : इंडो-नेपाल डेस्क

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित पंचायत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। वाल्मीकिनगर पंचायत भवन में सोमवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया पन्नालाल साह ने की।

फोटो : संतोष कुमार

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित पंचायत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामसभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। इसमें किन लाभुकों का नाम सूची में शामिल हुआ है, किनका नाम नहीं आया, किन लोगों का नाम सूची से कट गया और इसके पीछे क्या कारण है—इन सभी विषयों पर ग्रामीणों की बात सुनी गई। साथ ही पात्र लोगों से नए आवेदन भी लिए गए।

ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। बताया गया कि 500 से अधिक ग्रामवासी पंचायत भवन में आयोजित इस ग्रामसभा में शामिल हुए। ग्रामीणों ने आवास योजना से संबंधित अपनी स्थिति स्पष्ट करने तथा पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। मुखिया पन्नालाल साह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की। ग्रामसभा का उद्देश्य पंचायत स्तर पर योजनाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए जनता की भागीदारी बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Recent Post