रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 29 सितम्बर 2026
हरियाणा के करनाल स्थित पुलिस एकेडमी में आयोजित अखिल भारतीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर निवासी एवं सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल आकाश कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। हरियाणा के करनाल स्थित पुलिस एकेडमी में आयोजित अखिल भारतीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर निवासी एवं सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल आकाश कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आकाश की सफलता पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल, एकमा के निदेशक रतन सिंह, शैलेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, मोनू कुमार, डॉ. श्रीराम रावत, शिक्षक नेता मंजीत कुमार तिवारी समेत अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








