AMIT LEKH

Post: अरेराज प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय नवादा में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी

अरेराज प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय नवादा में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी

संकलन : पटना डेस्क, 28 सितम्बर 2026

बताया जा रहा है कि मृतक के पैर में जंजीर लगी हुई थी, इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

मोतिहारी, (एक संवाददाता)। पूर्वी चम्पारण जिला के अरेराज प्रखंड अन्तर्गत राजकीय मध्य विद्यालय नवादा के बरामदे में सोमवार के सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद विद्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक के पैर में जंजीर लगी हुई थी। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है। हालांकि, मृतक की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि परिसर में शव मिलने की सूचना तत्काल प्रशासन और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोविंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Recent Post