AMIT LEKH

Post: पटना में प्रेम प्रसंग में खूनी खेल, बॉयफ्रेंड ने मुर्गा काटने वाले चाकू से लड़की का गला रेता

पटना में प्रेम प्रसंग में खूनी खेल, बॉयफ्रेंड ने मुर्गा काटने वाले चाकू से लड़की का गला रेता

रिपोर्ट : पटना डेस्क, 29 सितम्बर 2026

यादवचक निवासी राजकुमार यादव ने अपनी प्रेमिका पर मुर्गा काटने वाले चाकू से हमला कर उसके गले को गंभीर रूप से घायल कर दिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (विशेष ब्यूरो)। परसा बाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल में सोमवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद हिंसक हो गया। यादवचक निवासी राजकुमार यादव ने अपनी प्रेमिका पर मुर्गा काटने वाले चाकू से हमला कर उसके गले को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फोटो : अमिट लेख

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद निवासी युवती गांधी मैदान इलाके में किराये के मकान में रहती है। बताया जा रहा है कि उसका राजकुमार यादव के साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों की अक्सर मुलाकात होती थी। दो दिन पहले राजकुमार ने युवती के साथ शॉपिंग भी की थी। सोमवार को गांधी मैदान में प्रदर्शन होने के कारण राजकुमार वहां नहीं जा सका। उसने युवती को कपड़े सिलवाने के लिए कुरथौल बुलाया था। दोनों की मुलाकात कुरथौल में एक मुर्गा दुकान के पास हुई। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राजकुमार ने दुकान में रखा मुर्गा काटने वाला चाकू उठा लिया और युवती पर हमला कर दिया। युवती गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, युवती की हालत गंभीर थी और पूछताछ के दौरान वह केवल इतना बता सकी कि वह जहानाबाद की रहने वाली है और गांधी मैदान में किराये के मकान में रहती है। घटना के बाद से आरोपी राजकुमार यादव फरार है। परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Recent Post