AMIT LEKH

Post: संग्रामपुर अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई का संचालन प्रारंभ

संग्रामपुर अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई का संचालन प्रारंभ

रिपोर्ट : पटना डेस्क, 29सितम्बर 2026

डीएम एसपी ने खुद भोजन परोसकर बाढ़ पीड़ितों का बढ़ाया हौसला 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

मोतिहारी, (एक प्रतिनिधि)। नेपाल में हुई भारी बारिश और गंडक नदी के बढ़े जलस्तर के कारण पूर्वी चम्पारण जिले के संग्रामपुर अंचल में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। राहत और बचाव कार्यों को गति देते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई  का संचालन सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि विस्थापितों और जरूरतमंदों को समय पर भरपेट भोजन मिल सके।जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) और सहायक समाहर्ता सहित जिले के अन्य आला अधिकारी ने संग्रामपुर के प्रभावित इलाकों का दौरा किया।इस दौरान अधिकारियों ने मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल पेश करते हुए राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को अपने हाथों से खाना परोसा और उनके साथ ही पात में बैठकर भोजन भी किया।

Leave a Reply

Recent Post