AMIT LEKH

Post: उप विकास आयुक्त ने बैरिया में प्रभावित पंचायतों का लिया जायजा

उप विकास आयुक्त ने बैरिया में प्रभावित पंचायतों का लिया जायजा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 01 अक्टूबर 2026

प्रतिनियुक्त कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

न्यूज़ डेस्क. ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। प्रखंड बैरिया की प्रभावित पंचायतों में आमजन को आवश्यक सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन ने प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फोटो : मोहन सिंह

उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने तथा प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का आकलन करते हुए उन्हें समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की आवश्यकता की सूचना तत्काल संबंधित वरीय पदाधिकारी को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने राहत एवं सहायता कार्यों में पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीसीएलआर, बेतिया सहित स्थानीय पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post