AMIT LEKH

Post: बेतिया : नगर निगम ने विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया

बेतिया : नगर निगम ने विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 01 अक्टूबर 2026

स्वच्छता कोई एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सबके लिए आदत और संस्कार बनना जरूरी : गरिमा

सागर पोखरा शिव मंदिर परिसर में चला महा-श्रमदान, महापौर ने सबके साथ झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता के लिए श्रमदान का संदेश

“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के संकल्प के साथ ऐतिहासिक सागर पोखरा शिव मंदिर में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का किया आयोजन

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2026″ के तहत बुधवार को ऐतिहासिक सागर पोखरा परिसर में विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में महापौर गरिमा देवी सिकारिया के नेतृत्व में वार्ड पार्षदगण एवं निगम के सभी पदाधिकारियों-कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर घाटों, सीढ़ियों और परिसर में फैले कचरे, प्लास्टिक व सूखे पत्तों की सफाई की।

फोटो : मोहन सिंह

इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि “सागर पोखरा शिव मंदिर परिसर सिर्फ एक मंदिर और तालाब नहीं, बेतिया की पहचान और धरोहर है। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि-“स्वच्छता कोई एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी आदत और संस्कार बनना चाहिए।

जब तक हम खुद आगे आकर श्रमदान नहीं करेंगे, स्वच्छ बेतिया का सपना पूरा नहीं होगा।”उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में निगम का सहयोग करें।नगर निगम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना जगाना है।

Leave a Reply

Recent Post