AMIT LEKH

Post: आर्केस्ट्रा से दो नाबालिग युवतियां मुक्त, संचालिका गिरफ्तार

आर्केस्ट्रा से दो नाबालिग युवतियां मुक्त, संचालिका गिरफ्तार

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 01 अक्टूबर 2026

जनता बाजार पुलिस की कार्रवाई, प्रताड़ित कर जबरन नृत्य कराने का आरोप

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
एकमा/लहलादपुर, (संवाददाता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, एकमा प्रेमचंद सिंह के निर्देशानुसार जनता बाजार थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित खुशबू आर्केस्ट्रा और सुप्रिया आर्केस्ट्रा में छापेमारी कर दो नाबालिग युवतियों को मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में आर्केस्ट्रा संचालिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों नाबालिग युवतियों को कथित रूप से प्रताड़ित कर जबरन नृत्य कराया जा रहा था। मुक्त कराई गई दोनों युवतियों में एक बिहार की, जबकि दूसरी पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई गई है। पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालिका की पहचान पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के रायगंज निवासी कुसुम बर्मन के रूप में की है। पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में एएचटीयू के पुअनि विशाल कुमार, पुअनि गीता कुमारी, पुअनि अर्चना कुमारी, एएसआई परमेश्वर महतो समेत महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने दोनों नाबालिग युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post