AMIT LEKH

Post: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 02 अक्टूबर 2026

राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश

मोटरबोट के माध्यम से भी विभिन्न इलाकों का मुआयना कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम ने जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

फोटो : मोहन सिंह

इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर, जलजमाव एवं आवागमन की स्थिति का निरीक्षण किया। मोटरबोट के माध्यम से भी विभिन्न इलाकों का मुआयना कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री, भोजन, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सहायता शीघ्रता से पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने अधिकारियों को जलस्तर एवं स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुरूप बचाव एवं राहत दलों को सक्रिय रखने का निर्देश दिया। साथ ही, सामुदायिक रसोई, राहत शिविर, चिकित्सा दल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य संचालित कर रहा है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधन एवं मानवबल की व्यवस्था करते हुए प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post