AMIT LEKH

Post: लोकतंत्र बचाओ_वोट बचाओ अभियान चलाने के लिए इंडिया गठबंधन पश्चिम चंपारण इकाई की बैठक सम्पन्न

लोकतंत्र बचाओ_वोट बचाओ अभियान चलाने के लिए इंडिया गठबंधन पश्चिम चंपारण इकाई की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 02 अक्टूबर 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तार करो

“वोट चोर गद्दी छोड़ के लगे नारे”

7 अक्टूबर को बेतिया में लोकतंत्र बचाओ मार्च होगा

न्यूज़ देस्व्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर पर हुए फैसलों के आलोक में जिला भर में 2 से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाने के लिए पश्चिम चंपारण इंडिया गठबंधन की बैठक भाकपा कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी ने की। बैठक में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार के कठपुतली की तरह चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त काम कर रहे है। मुख्य चुनाव आयुक्त लोकतंत्र की हत्या कर रहे है.. SIR के द्वारा देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के वोट काट दिए गए है। फॉर्म 6 में संविधान विरोधी बदलाव किया गया है, मोदी सरकार ने चुनाव आयोग के गठन की प्रक्रिया में अलोकतांत्रिक बदलाव किया है। *मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए कानून बनाया जिसके जरिए चुनाव जो लोकतंत्र का प्राण है उसने हत्या कर दी है। नेताओं ने ज्ञानेश की गिरफ्तारी करने, SIR रद्द करने, काटे गए वोटर्स के नाम को पुनः बहाल करने, SIR के बाद हुए बिहार चुनाव को रद्द करने के लिए बड़े आंदोलन को संगठित करने का अभियान जिला में चलाने की योजना बनाया। जिसमें 4 और 5 अक्टूबर को जिले के सभी प्रखंडों में कार्यकर्ता कन्वेंशन करने और 7 अक्टूबर को लोकतंत्र बचाओ मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में भाकपा माले के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश यादव, भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति, माकपा के जिला सचिव चान्दसी यादव, एनसीपी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर परवेज आलम सहित राजद नेता राजेश यादव,प्रभु यादव, संजय यादव, गुलाम कादिर, सोहेल अख्तर.. भाकपा के राधामोहन यादव, जयंत कुमार द्विवेदी, कृष्ण नंदन सिंह.. भाकपा माले के बिहार राज्य कमिटी सदस्य फरहान राजा, कांग्रेस नेता मोहम्मद एजाज, ब्रह्मानंद पांडेय, सोनेलाल यादव और माकपा से हनीफ अंसारी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post