AMIT LEKH

Post: पुजहां- पटजिरवा-बेतिया मार्ग पुल व नहर टूट जाने से बाधित

पुजहां- पटजिरवा-बेतिया मार्ग पुल व नहर टूट जाने से बाधित

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 02 अक्टूबर 2926

जिला प्रशासन द्वारा पलट जारी करते हुए लोगों से अपील की गई है कि पुजहा–पटजीरवा–बेतिया मुख्य मार्ग में छोटलाल चौक के पास पुल टूट गया है तथा नहर भी टूट गई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बैरिया प्रखंड अंतर्गत पूजहां पटजिरवा बेतिया मुख्य में छोटेलाल चौक के पास पुल तथा नहर टूट गई है और पानी का तेज बहाव जारी है। जिसके कारण उक्त मार्ग में आवागमन बाधित हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा पलट जारी करते हुए लोगों से अपील की गई है कि पुजहा–पटजीरवा–बेतिया मुख्य मार्ग में छोटलाल चौक के पास पुल टूट गया है तथा नहर भी टूट गई है। इस कारण इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह बाधित है। पानी का बहाव बहुत अधिक है और इस मार्ग से आना-जाना संभव नहीं है। अतः सभी लोग कृपया दूसरे वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था कर लें और इस मार्ग से आने-जाने का प्रयास न करें।

“कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।”

Leave a Reply

Recent Post