रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 03 अक्टूबर 2026
नेपाल के देवघाट में 27 सितंबर को गंडक नदी का उच्चतम जल स्तर 11.94 मीटर दर्ज किया गया था, जो वर्ष 1960 के दशक से अब तक का सर्वाधिक है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। गंडक नदी में इस वर्ष दर्ज की गई अभूतपूर्व जलस्तर वृद्धि और भयावह बाढ़ की गंभीरता अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्ज हुई है। NASA Earth Observatory की उपग्रह-आधारित रिपोर्ट में नेपाल से लेकर बिहार तक गंडक के असाधारण जलप्रवाह, तटबंधों के ओवरटॉपिंग एवं ब्रीच और व्यापक बाढ़ की स्थिति को दर्शाया गया है। यह रिपोर्ट गंडक नदी में इस ऐतिहासिक जलवृद्धि की गंभीरता को रेखांकित करती है। उपग्रह से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल में भारी बारिस होने से गंडक नदी में अब तक का सबसे अधिक जल-प्रवाह और तटबंधों के ओवर टॉपिंग, ब्रीच तथा गंडक नदी में बाढ़ आने का उल्लेख है। जिसे विश्व की अत्यंत विश्वसनीय तथा अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी “नासा” ने प्रकाशित किया है।
गंडक फ़्लैश फ्लड के संबंध में नासा की रिपोर्ट
1. अमेरिका की प्रसिद्ध अंतरिक्ष एजेंसी NASA (National Aeronautics and Space Administration) के Earth Observatory ने 2 अक्टूबर 2026 को “Rains Swamp the Gandak River” शीर्षक से उपग्रह-आधारित रिपोर्ट प्रकाशित की है।
2. Terra और Aqua उपग्रहों के MODIS चित्र के माध्यम से नेपाल में भारी वर्षा से गंडक में अब तक का सबसे अधिक पानी आने और तटबंधों के ओवर टॉपिंग, ब्रीच एवं भयावह बाढ़ का उल्लेख है।
3. इससे संबंधित सैटेलाइट फोटो को नासा ने इमेज ऑफ़ द डे के रूप में अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित किया है।
4. नेपाल के देवघाट में 27 सितंबर को गंडक नदी का उच्चतम जल स्तर 11.94 मीटर दर्ज किया गया था, जो वर्ष 1960 के दशक से अब तक का सर्वाधिक है। इसी प्रकार भारत के बगहा, डुमरियाघाट, रेवाघाट और लालगंज में गंडक नदी के नए रिकॉर्ड उच्चतम जलस्तर का उल्लेख है।
5. कोसी त्रासदी के समय भी नासा ने 27 अगस्त, 2008 को ऐसी रिपोर्ट और सेटिलाइट फोटो जारी किया था।








