AMIT LEKH

Post: नाइट ब्लड सर्वे में फाइलेरिया की जांच तेज

नाइट ब्लड सर्वे में फाइलेरिया की जांच तेज

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 08 अक्टूबर 2026

रात 10 बजे से 12 बजे तक चयनित स्थलों पर लिए जा रहे रक्त के नमूने

-फाइलेरिया की पहचान के लिए निर्धारित समय पर जांच कराने की अपील

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक नाइट ब्लड सर्वे का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान चयनित स्थलों पर रात 10 बजे से 12 बजे तक लोगों के रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें चिन्हित स्थलों पर पहुंचकर लोगों की जांच कर रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि फाइलेरिया की पहचान एवं रोकथाम के उद्देश्य से नाइट ब्लड सर्वे कराया जा रहा है।

फोटो : मोहन सिंह

उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है। सर्वे के माध्यम से माइक्रो फाइलेरिया दर का पता लगाने में मदद मिलेगी। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने फाइलेरिया की पहचान के लिए जांच को आवश्यक बताते हुए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर सर्वे स्थल पर पहुंचकर रक्त की जांच कराने से क्षेत्र में संक्रमण की स्थिति का आकलन करने में सहायता मिलेगी।

ठकराहा और मैनाटांड़ में समुदाय की भागीदारी :

जिले के ठकराहा और मैनाटांड़ प्रखंडों में सीएचओ लेड पीएसपी द्वारा नाइट ब्लड सर्वे में सहयोग किया जा रहा है। ठकराहा की सेंटिनल साइट पर मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, वार्ड सदस्य रितेश तिवारी और सेविका ज्योति सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। वहीं रैंडम साइट कोइरपट्टी मलाही टोला में मुखिया रुपेश चौधरी, शिक्षक अरविन्द जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने सर्वे में सहयोग किया।
मैनाटांड़ के रैंडम साइट सुखलाही में पीएसपी सदस्यों, मुखिया प्रतिनिधि यशवंत राय, शत्रुधन जी, जीविका सदस्य माधुरी देवी सहित अन्य सदस्यों द्वारा समुदाय में जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। रात में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भी जांच कार्य में सहयोग किया जा रहा है। अभियान के दौरान मैनाटांड़ के बीसीएम अनिल कुमार, एलटी राकेश मिश्रा, सीएचओ इकबाल, पीरामल फाउंडेशन से अब्दुल्लाह अंसारी और श्यामसुंदर कुमार तथा ठकराहा के बीसीएम राजेश प्रसाद और एलटी हसमुद्दीन अंसारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी रात्रिकालीन जांच में सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Recent Post