रिपोर्ट ; बेतिया डेस्क, 10 अक्टूबर 2026
दमन से हिंदुस्तानी लोकतंत्र की आवाज नहीं दबेगी-माले
जीवन के अधिकार की तरह मताधिकार देश की जनता का मौलिक अधिकार है
दिल्ली दमन की कड़ी निंदा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 10 अक्टूबर 26 को दिल्ली में आपात काल से भी बदतर हालात को मोदी सरकार ने बना रखा है। लाखो सैनिको, अर्ध सैनिक बलो के साथ दिल्ली पुलिस ने दसियों हजार लोगों को वोट चोर ज्ञानेश को बचाने के लिए गिफ्तार कर लिया है। ऐसा देश में कभी नहीं हुआ। चम्पारण की जनता देश में चलाये जा रहे दमन के खिलाफ मोदी सरकार की कड़ी निंदा करती है.। और मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान करती है। इस सन्दर्भ में माले नेता वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा की आज 10 हज़ार से अधिक लोगों की दिल्ली में गिफ्तारी की घटना मोदी सरकार की देश द्रोही कार्यवाही है। हिंदुस्तानी लोकतंत्र को दमन से नहीं ख़त्म किया जा सकता। संविधान और देश के साथ इस तरह के कुकृत्य का जनता जवाब देगी। ज्ञानेश के साथ मोदी को जाना होगा। इसका उन्होंने हर जगह प्रतिरोध करने का आह्वान किया। ट्रैन, होटल, मेट्रो बंद करने से देश के हर जगह चौक चौराहे को जंतर मंतर बनने से नहीं रोका जा सकता। वोट का अधिकार हिंदुस्तानियों के लिए जीवन जीने के अधिकार के समान है।








