AMIT LEKH

Post: पुलिस हिरासत में हुई अभियुक्त की मौत के मामले में न्यायिक जांच का आदेश

पुलिस हिरासत में हुई अभियुक्त की मौत के मामले में न्यायिक जांच का आदेश

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 13 अक्टूबर 2026

जिलाधिकारी द्वारा किए गए आग्रह के आलोक में माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने जांच के लिए न्यायिक दंडाधिकारी आशुतोष गौतम को प्रतिनियुक्त किया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। मिली जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर 26 को पुलिस हिरासत में दिलशाद अंसारी मौत को लेकर प्रशासन गंभीर, बेतिया के वरीय पुलिस अधीक्षक के पत्र के आलोक में पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बेतिया को न्यायिक जांच के लिए न्यायिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का आग्रह किया है। जिलाधिकारी द्वारा किए गए आग्रह के आलोक में माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने जांच के लिए न्यायिक दंडाधिकारी आशुतोष गौतम को प्रतिनियुक्त किया है। न्यायिक पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति और निष्पक्ष जांच से दिलशाद अंसारी की संदेहास्पद मौत से उठ सकेगा पर्दा और परिवार को मिल सकेगा न्याय। ,

Leave a Reply

Recent Post