रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 14 अक्टूबर 2026
13 अक्टूबर 26 को कुमारबाग थाना को समय लगभग 19: 15 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के किरानी महतो के घर में अवैध हथियार है, त्वरित कार्रवाई करने पर बरामदगी संभावित है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस अधीक्षक , बेतिया के निर्देशन में अपराधियों एवं अवैध हथियार के तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 26 को कुमारबाग थाना को समय लगभग 19: 15 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के किरानी महतो के घर में अवैध हथियार है, त्वरित कार्रवाई करने पर बरामदगी संभावित है। उक्त सूचना का सत्यापन कर वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में कुमारबाग थाना द्वारा त्वरित छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त किरानी महतो पे० स्व० रामदेव महतो सा० भंगहा नया टोला थाना कुमारबाग घर पर विधिवत तलाशी ली गई । तलाशी के क्रम में घर के अंदर रखे एक बॉक्स (डिब्बा) से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :-
1. किरानी महतो पे० स्व० रामदेव महतो सा० भंगहा. नया टोला थाना – कुमारबाग, जिला – प० चम्पारण।
बरामदगी :-
1. एक देशी कट्टा
छापामारी दल में शामिल :-
1. पु०अ०नि० / थानाध्यक्ष पंकज कुमार
2. पु०अ०नि० रवींद्रनाथ कुमारबाग थाना
3. सशस्त्र बल, कुमारबाग थाना








