रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 15 अक्टूबर 2026
आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु दंगा नियंत्रण टीम का गठन किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 15 अक्टूबर 26 को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देशानुसार आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु दंगा नियंत्रण टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा पुलिस केंद्र, बेतिया स्थित मैदान में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। टीम के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, चेस्ट गार्ड, लाठी एवं टियर गैस जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। यह टीम 24×7 सक्रिय रहकर किसी भी आपातकालीन स्थिति, दंगा अथवा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी तथा विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करेगी।
बेतिया पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर।








