रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 31 अक्टूबर 2026
भाकपा (माले) के संस्थापक कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का ३० अक्टूबर को रात्रि 11.30 बजे निधन हो गया
उनकी अंतिम विदाई 2 नवंबर को पटना में देश विदेश के कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पार्टी पुर्नगठन के बाद भाकपा (माले) के संस्थापक कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का ३० अक्टूबर को रात्रि 11.30 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम विदाई 2 नवंबर को पटना में देश विदेश के कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी। आज बेतिया भाकपा माले कार्यालय में नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और पार्टी झण्डा को झुका दिया। कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य ने पार्टी के महासचिव सुब्रत दत्त(जौहर) और विनोद मिश्र के साथ मिल कर तीन सदस्यीय केंद्रीय कमिटी का गठन के साथ पार्टी का स्थापना भी की। उक्त जानकारी देते हुए हिमालय नेता वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि देश की वर्तमान स्थिति में उनका चला जाना पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

