AMIT LEKH

Post: सुदूरवर्ती दोन क्षेत्रों के विकास हेतु 24 योजनाओं को मिली मंजूरी

सुदूरवर्ती दोन क्षेत्रों के विकास हेतु 24 योजनाओं को मिली मंजूरी

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 31 अक्टूबर 2026

रामनगर पहुँचे मंत्री नंदकिशोर राम औऱ वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार नें संयुक्त रूप से भव्य शिलान्यास किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। सुदूरवर्ती दोन क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए बिहार सरकार की ओर से 24 योजनाओं को मंजूरी मिली है। इन योजनाओं के तहत क्षेत्र में सड़क, पुल और पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। दरअसल रामनगर पहुँचे मंत्री नंदकिशोर राम औऱ वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार नें संयुक्त रूप से भव्य शिलान्यास किया। कैबिनेट में स्वीकृत योजनाओं पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने का दावा करते हुए केंद्र औऱ राज्य सरकार को धन्यवाद दिया गया । बताया जा रहा है की चम्पारण में नेपाल के तराई से सटे दोन के गांवों में पांच बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगाने के दिशा में भी कारवाई शुरू कर दी गई है। ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य औऱ सड़क समेत बुनियादी सुविधाओं से वंचित दुर्गम क्षेत्र का समुचित विकास हों सके। इसकी जानकारी गंडक आईबी में रामनगर के विधायक औऱ बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने दीं हैं । उन्होंने कहा है कि दोन क्षेत्र के लोगों को सालों भर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है । इसके लिए सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के साथ पुल-पुलियों का निर्माण कराया जाएगा । मंत्री नें कहा है कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लिहाजा फिलहाल स्वीकृत 24 योजनाएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी । मंत्री ने बताया है कि रामनगर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाइपास निर्माण का भी प्रयास जारी है।जिससे शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा और आवासीय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए तीन छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा । प्रत्येक छात्रावास की क्षमता 100 बेड की होगी। इसके लिए परसौनी, मटियरिया और जमुनिया में स्थल चयन के साथ निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है ।

Leave a Reply

Recent Post