AMIT LEKH

Post: बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन का सुनहरा अवसर

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन का सुनहरा अवसर

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 02 नवंबर 2026

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन का सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर

निःशुल्क आवासन, भोजन, वस्त्र, दवा एवं पुस्तकों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और JEE/NEET की कोचिंग की मिलेगी सुविधा

न्यूज़ डेस्क, ए. एल. न्यूज़ 

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य छात्र-छात्राएं 17 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, अब्दुल रशीद ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई की व्यवस्था है। इंटरमीडिएट स्तर पर PCM, PCB एवं कला (Arts) संकाय में शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि नामांकित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासन, भोजन, वस्त्र, दवा एवं पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अतिरिक्त आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रयोगशालाओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए JEE एवं NEET की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी दी जाती है। राज्य के दरभंगा, किशनगंज, नालंदा, कैमूर, मुजफ्फरपुर, जमुई, कटिहार, सहरसा, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, रोहतास एवं मुंगेर सहित विभिन्न जिलों में विद्यालय एवं निर्धारित कैम्प केंद्रों के माध्यम से नामांकन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। सहरसा, कटिहार, मुजफ्फरपुर, कैमूर एवं जमुई में निर्धारित कैम्प केंद्रों के माध्यम से भी नामांकन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन लिंक
https://minority.bi
har.gov.in/schoolmis/Registration_Terms.aspx

आवेदन की अंतिम तिथि: 17 नवंबर 2026

सहायक निदेशक ने इच्छुक छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे इस योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अन्य निःशुल्क सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Recent Post