



राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्री शतचण्डी महायज्ञ को लेकर गुरूवार को गांजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई
✍️ रवि शर्मा
– अमिट लेख
पिपराकोठी, (पूर्वी चम्पारण)। जीवधारा स्थित परशुराम गिरी हाई स्कूल के समीप राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्री शतचण्डी महायज्ञ को लेकर गुरूवार को गांजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
इस दौरान हजारो की संख्या में कुंवारी कन्याए व महिला पुरूष श्रधालु भक्त एवं सैकड़ो की तादाद में छोटी बड़ी वाहनों का काफिला शामिल था। शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर जीवधारा बाजार, किशुनपुर, पंडितपुर, मधुछपरा, वीरछपरा, पीपराकोठी होते हुए चाँदसरैया गांव के निकट मतवाली मन के घाट पर पहुँचे। जहां आचार्य आदर्श कुमार पांडेय के वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ घाट पुजन किया गया।
उसके बाद संध्या 6.30 बजे के करीब यात्री गण कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया। जो एन एच 28 के रास्ते यज्ञ स्थल पर पहुंचे और कलश स्थापित किया गया। इसके साथ ही महायज्ञ का कार्य प्रारंभ हो गया। इस दौरान पुरी व्यवस्था एवं यात्रीयों सुरक्षा में यज्ञ समिति के लोग व पुलिस प्रशासन काफी चौकस दिखी। इस संबंध में यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामबाबू सिंह ने कहा कि आज से नौ दिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ आरंभ हो गया। जिसका नौवे दिन 4जून को पुर्णाहुति किया जाएगा। यह महायज्ञ पिछले 22 वर्षों से लगातार क्षेत्र के लोगों के सहयोग से होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ की सफलता के लिए सभी समिति के सदस्यों के साथ सभी क्षेत्रवासी का सहयोग सराहनीय है। मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष रामबाबू सिंह, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद जायसवाल, सचिव सुरेन्द्र प्रसाद यादव, राजकिशोर सिंह, रामदेव गिरी, मुरारी कुमार कुशवाहा, पप्पू जयसवाल, मुकेश जयसवाल,अवनीश सिंह उपस्थित थे।