



केसरिया, (संवाददाता)। थाना क्षेत्र के खिजिरपुरा में बुधवार की देर रात को अचानक आग लगने से करीब 10 लाख रुपया का समान जलकर राख हो गया।आपको बता दे की आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। वही इस घटना में खिजिरपुरा निवासी दिनेश सहनी गौरी सहनी, टुनटुन सहनी, जिलदार सहनी, मदन सहनी, इन्द्रदेव सहनी, का घर जलकर राख हो गया। बताया जाता है की काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, इस आगलगी में 4 बकरी, पेटी, बक्सा, पलंग, बर्तन समेत अन्य घरेलू समान जल कर राख हो गया। मौके पर स्थानीय मुखिया अशोक कुमार गुप्ता, सरपंच बिनोद कुमार, पंचायत समिति हरिकिशोर प्रसाद, युवा समाजसेवी मो. इम्तेयाज, चंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।