AMIT LEKH

Post: मृतक के आश्रित को चेक के माध्यम से मिली सहायता राशि

मृतक के आश्रित को चेक के माध्यम से मिली सहायता राशि

दिनांक-20.06.2023 को मेघौली चौक पर आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने के कारण मुन्ना शर्मा की मृत्यु हो गयी थी

दुर्घटना पूर्व मृतक खेत में सिंचाई हेतु पानी पटा रहा था। मृतक की आयु लगभग 50 वर्ष थी

✍️ सह-संपादक

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। वज्रपात से मृत व्यक्ति मुन्ना शर्मा के आश्रित पत्नी को आज जिला पदाधिकारी द्वारा चेक प्रदान किया गया। दिनांक-20.06.2023 को मेघौली चौक पर आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने के कारण मुन्ना शर्मा की मृत्यु हो गयी थी। दुर्घटना पूर्व मृतक खेत में सिंचाई हेतु पानी पटा रहा था। मृतक की आयु लगभग 50 वर्ष थी। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में मृतक की आश्रित पत्नी को चेक के रूप में सहायता राशि प्रदान की गयी।

Comments are closed.

Recent Post